मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, सभी कर्मचारी मिले उपस्थित

0
13

 

हाथरस मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हाथरस ने शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर टुकसान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला मनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामोली तथा उपकेंद्र विश्रांत का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. राजेश उपाध्याय, स्टाफ नर्स प्रीति, लैब तकनीशियन अंकुश, डॉ. तेजवीर और फार्मासिस्ट हरीश सहित सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। किसी भी केंद्र पर कोई कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाया गया।

उपकेंद्र विश्रांत में एएनएम द्वारा नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा था। निरीक्षण के समय तक 8 गर्भवती महिलाओं और 18 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था।

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला मनी में निरीक्षण तक 22 मरीजों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामोली में 24 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here