चकरोड के विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग से लाठी डंडो से किया हमला,पुलिस जांच में जुटी

0
17

 

हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र के गांव लूड्डी नगला समामाई में चक रोड के विवाद को लेकर कुछ दबंगों द्वारा एक बुजुर्ग के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के चार-पांच लोग लाठी-डंडे लेकर छेदेलाल पुत्र जय सिंह के घर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। मारपीट में छेदेलाल घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुछ लोग बुजुर्ग के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here