शॉर्ट सर्किट से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगी आग,फायर ब्रिगेड टीम ने पाया आग पर काबू,डीएम एसपी ने मौके पर पहुंच कर ली जानकारी

0
22

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर स्थित डायट परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। उस समय छात्राएं दोपहर का भोजन कर रही थीं। विद्यालय स्टाफ ने तत्काल सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर मैदान में निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा व अपर जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और छात्राओं से घटना की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण एक कमरे में रखी रजाइयों, गद्दों और कुछ कबाड़ में आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी भी छात्रा या कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here