तीन लोगों को सांप ने काटा,जिला अस्पताल में कराया भर्ती

0
13

 

हाथरस। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सर्पदंश के तीन मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बरसात के मौसम में लगातार हो रही बारिश के कारण सांप अपने बिलों में पानी भर जाने से बाहर निकलकर खेतों और रिहायशी क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। इसके चलते सर्पदंश की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को 60 वर्षीय वृद्ध, 45 वर्षीय महिला समेत तीन लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। वहीं डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दिनों में घर और आसपास साफ-सफाई रखें, कबाड़ या लकड़ी आदि का ढेर न लगने दें तथा खेतों और घरेलू कार्य के दौरान पूरी सावधानी बरतें, ताकि सर्पदंश जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here