समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर हुई घटना के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा

0
14

 

हाथरस।समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई घटना के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष कुंवर सारंग सिकरवार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हुई घटना तथा युवाओं और किसानों पर हुए कथित लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं में रोष है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसी भावना के तहत उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया है।
इस दौरान वरिष्ठ नेता अजय सिकरवार, वीरम सिंह, भूमेश गुप्ता, शिवा चौधरी, भरत चौधरी, गुलशन उपाध्याय, विशाल ठाकुर, मोहित उपाध्याय, मृदुल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here