दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

0
10

 

हाथरस। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के नेता एडवोकेट बृजमोहन राही के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

पुतला दहन की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारी पुतला दहन कर चुके थे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से एडवोकेट बृजमोहन राही, एडवोकेट लल्लन बाबू, एडवोकेट योगेश कुमार, एडवोकेट वतन सिंह, एडवोकेट आर.पी. सिंह, जगदीश प्रसाद, गगन भारती, धर्मेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, योगेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here