हाथरस। मथुरा-बरेली रेलमार्ग पर मुरसान रेलवे स्टेशन के निकट राधिका गेस्ट हाउस के सामने शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।










