कूलर में उतरे करंट की चपेट में आई विवाहिता, परिजनों अस्पताल में कराया भर्ती

0
7

 

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू स्थित मोहल्ला सुभाष नगर में कूलर में करंट उतरने से एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय लता पत्नी नागेंद्र मंगलवार को अपने घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उनका हाथ कूलर से छू गया। कूलर में करंट उतरने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं और झुलसकर घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here