राष्ट्रीय अधिकारी मोर्चा (आरएएम) पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रीपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा

0
106

 

हाथरस में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) पार्टी के पदाधिकारियों ने आज महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री हनुमान जी के स्वरूप से भाजपा का झंडा लेकर नृत्य कराए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने इसे सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटना बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में दोषी व्यक्तियों और कार्यक्रम के आयोजकों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई करने, भविष्य में देवी-देवताओं और धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने तथा सभी राजनीतिक दलों को धार्मिक आस्थाओं के सम्मान के संबंध में आवश्यक परामर्श देने की मांग भी की गई है।

पार्टी ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। यह ज्ञापन जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी के निर्देशन में सौंपा गया। इस दौरान दीनदयाल शर्मा उर्फ दीनू पंडित, सौरभ पराशर, प्रदीप शर्मा, अतुल पंडित, अभिषेक पाठक, हर्षवर्धन द्विवेदी, भोला पंडित, जय नारायण शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here