भाजपा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर के आगमन पर स्वागत समारोह किया आयोजित

0
18

 

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर के हाथरस आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ब्रज क्षेत्र की सभी 65 विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राम मंदिर और भाजपा की सफलता पर सवाल उठा रहे हैं, वे आने वाले समय में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनने पर भगवा झंडे के नीचे ‘श्रीराम जिंदाबाद’ के नारे लगाते दिखाई देंगे। इस अवसर पर अनूप प्रधान, अंजुला माहौर, वीरेंद्र राणा, प्रेम सिंह कुशवाहा, हरीशंकर माहौर, शरद माहेश्वरी, डॉली माहौर, विवेक गुप्ता, राजेश गुड्डू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here