सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारंभ

0
21

 

हाथरस। मंगलवार को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश अग्रवाल ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। अधिकारियों ने ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता, क्षमता और संचालन व्यवस्था की जानकारी ली।

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाकर उपचार करना पड़ता था। अब इस प्लांट के शुरू होने से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं।

कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी और सदर विधायक ने टीवी अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नई इमरजेंसी का निरीक्षण किया तथा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का भी जायजा लिया। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश एम. सक्सेना सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here