करंट लगने से युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
19

 

हाथरस। थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव चमरपुरा में देर रात करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

मृतक की पहचान पुरदिलनगर निवासी 25 वर्षीय प्रिंस पुत्र भगवान दास के रूप में हुई है। वह डीजे लगाने का काम करता था और अपनी बुआ के नाती की शादी में शामिल होने के लिए चमरपुरा गांव आया था। मृतक के भाई शैलेंद्र ने बताया कि शादी समारोह के दौरान बिजली चली गई थी। इसी बीच प्रिंस बिजली का तार जोड़ रहा था। तभी अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here