सासनी में कावड़ मार्ग का डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने ने निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
17

हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आगामी सावन महीने की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सासनी क्षेत्र में विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ से आगरा तक जाने वाले मुख्य मार्ग का जायजा लिया, जो कि सिंगल लेन राष्ट्रीय राजमार्ग है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर स्थित ब्लैक स्पॉट, जलभराव वाले क्षेत्रों, संभावित प्रकाश व्यवस्था की कमी वाले स्थानों और चौराहों की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इस संयुक्त निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
डीएम ने मार्ग के विभिन्न बिंदुओं और शिवालयों का मुआयना करते हुए पूर्व में किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

सासनी चौराहे से पहले जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पंप लगवाने की योजना पर चर्चा की गई, जिससे कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here