जंतर-मंतर पर हो रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता शरद उपाध्याय’नंदा’ को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

0
19

 

हाथरस। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरद उपाध्याय ‘नंदा’ को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। शरद उपाध्याय का आरोप है कि पिछले दो दिनों से पुलिस उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दे रही है और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

शरद उपाध्याय ‘नंदा’ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक जैसी घटनाएं सरकार की विफलता और तानाशाही रवैये को दर्शाती हैं। उन्होंने छात्रों पर बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले समय में इस रवैये का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here