दिल्ली जाते समय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को बेरियर लगाकर पुलिस ने रोका

0
15

 

हाथरस।कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंडित विवेक उपाध्याय को मंगलवार रात दिल्ली जाते समय हनुमान चौकी पर पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेस का आरोप है कि रात करीब 9 बजे बैरियर लगाकर उन्हें रोका गया और चौकी के अंदर बैठाए रखा गया।

पंडित विवेक उपाध्याय ने कहा कि उन्हें रोकने के संबंध में कोई लिखित आदेश या वैधानिक कारण नहीं बताया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए प्रशासन का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्र रूप से आने-जाने और लोकतांत्रिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार देता है। बिना किसी कानूनी आधार के किसी राजनीतिक कार्यकर्ता को रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ता न तो डरेंगे और न ही जनता के मुद्दे उठाना बंद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here