पंडित गया प्रसाद जी के 134वें जन्मोत्सव पर गोपाल धाम में सजा भव्य छप्पन भोग

0
20

 

हाथरस।पंडित गया प्रसाद जी के 134वें जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के गोपाल धाम में रविवार शाम श्री गिरिराज महाराज का भव्य छप्पन भोग सजाया गया। इस दौरान आयोजित भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्री गिरिराज महाराज के दर्शन किए और भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन धाम से लाई गई श्री गोवर्धन महाराज की पावन शिला को विराजमान कर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गिरिराज महाराज को अलौकिक छप्पन भोग अर्पित किया गया।

वहीं, शाम को आयोजित भव्य भजन-कीर्तन में राधा रानी और श्री गिरिराज महाराज के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे गोपाल धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here