सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 160 से अधिक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में पाई गईं, जिन्हें चिन्हित कर आवश्यक उपचार और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

वहीं डॉ. योजना ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह देते हुए हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन युक्त भोजन को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।

शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं को दो केले और एक सेब भी वितरित किया गया। हालांकि, शिविर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी।
इस दौरान अभिलाषा, ज्योति, आकांक्षा, अमिता, शशि और देव ज्योति सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।










