हाथरस।जनगणना-2027 को लेकर हाथरस जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनपदवासियों से 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

डीएम ने बताया कि स्वगणना अभियान के तहत नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने मकान और परिवार से संबंधित कुल 40 सवालों के जवाब भरकर स्वयं गणना कर सकते हैं।
उन्होंने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने परिवार सहित स्वगणना प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक परिवार और नागरिक की सहभागिता जरूरी है। सभी लोग निर्धारित समयावधि में सही एवं सटीक जानकारी दर्ज कराकर जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग करें।










