हाथरस में किसानों को वितरित की गई किण्वित जैविक खाद, टिकाऊ खेती के लिए किया प्रेरित

0
100

 

हाथरस में किसानों को टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से CSR मारुति परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को किण्वित जैविक खाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन CSR मारुति परियोजना के समन्वयक डॉ. संजय सिंह राठौर के तत्वावधान में किया गया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एस.आर. सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को किण्वित जैविक खाद के महत्व और उपयोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि इसके प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता में सुधार होता है। साथ ही मृदा में जैविक कार्बन बढ़ाने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलती है।

वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ जैविक खादों का अधिक से अधिक उपयोग करने और टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. हरविंदर पाल, डॉ. शैलजा और श्री कृष्णकांत सारस्वत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह पहल मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here