आबकारी विभाग की टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, अवैध मदिरा के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को किया जागरूक

0
7

 

हाथरस।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस महोदय के आदेश के क्रम में, जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के निर्देशन में जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र–3 हाथरस, अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र–2 सादाबाद, श्री कुलदीप चौहान द्वारा आबकारी टीम के साथ थाना सादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत मढ़ाका, सहपाऊ एवं मानिकपुर तथा थाना हसायन क्षेत्र के अंतर्गत रति का नगला एवं हसायन की देशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान सभी दुकानों पर नियमों के अनुपालन की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही थाना हसायन क्षेत्र के ग्राम सहबाजपुर में ग्रामीणों को अवैध मदिरा के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा अवैध मदिरा की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई।
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here