सनी में विराट हिंदू सम्मेलन क्या हुआ आयोजन,उमड़ा जन सैलाब

0
8

सासनी (हाथरस)। स्थानीय नगर सासनी की पवित्र धरा पर आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ ने एकजुटता और भक्ति की एक नई इबारत लिख दी है। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सुमधुर भजनों के साथ किया गया, जिसकी अध्यक्षता राकेश शर्मा राजा जी ने की। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति व धर्म के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

सम्मेलन में वृंदावन के योगानंद पीठ से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी रुद्रदेवानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचनों से समाज को नई दिशा प्रदान की। मुख्य वक्ता डॉ. अरुणा सिंह सिकरवार ने हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका रेखांकित की। वहीं अमर वीर जी ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहा कि व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति या संपत्ति से नहीं, बल्कि उसके चरित्र से होना चाहिए। कार्यक्रम में माधुरी सिंह ने माताओं और बहनों से नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया, जबकि ठा. अविनाश सिंह ने संगठन की शक्ति को ही हिंदू समाज की असली पहचान बताया।

विजय शर्मा उर्फ बेंजू पंडित ने युवाओं को अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व करने और समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करने का संकल्प दिलाया। अंत में डॉ. अमित भार्गव और वकील वार्ष्णेय ने अपार जनसमूह की उपस्थिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसैलाब हमारे संकल्पों की मजबूती का प्रमाण है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्वप्निल भारद्वाज, शुभम उपाध्याय, बजरंग दल के अंकित उपाध्याय सहित भानु लड़ौता, अनमोल और कुणाल मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, भानु सक्सेना, हरिशंकर वार्ष्णेय सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here