आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हाथरस में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय ‘भैया जी’ के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंग दल की कार्यकारिणी को विधिवत रूप से नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। जिसमें गौ सेवक जीतू राणा भैया, आशुतोष अग्रवाल को जिला महामंत्री, मुनेंद्र उपाध्याय को नगर अध्यक्ष, पवन पंडित को नगर उपाध्यक्ष, डॉक्टर तेज प्रकाश को प्रखंड गोरक्षा प्रमुख, गोविंद मिश्रा को प्रखंड प्रमुख, अंशु पंडित को हाथरस प्रखंड उपाध्यक्ष, मनीष सोनी को नगर संगठन सुरक्षा प्रमुख, आशीष वार्ष्णेय को वार्ड 33 का अध्यक्ष, अर्जुन सिंह को हनुमान चालीसा प्रमुख, गणेश शास्त्री को गोरक्षा प्रमुख, पंकज मित्तल को जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार राय को नगर गोरक्षा प्रमुख, यश कश्यप को वार्ड 31 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही गौ सेवक गोपाल कश्यप और गौ सेवक गोविंद जाट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज सेवा, गोरक्षा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यकर्ताओं में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।









