बाबुलनाथ महादेव मंदिर से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव भक्तों द्वारा भोलेनाथ की विशाल एवं भव्य पालकी यात्रा निकाली

0
4

हाथरस। रमनपुर जोगिया रोड स्थित बाबूलनाथ महादेव मंदिर से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव भक्तों द्वारा भोलेनाथ की विशाल एवं भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग पर भक्ति का माहौल बना रहा।

  • बाबूलनाथ सरकार की पालकी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों — सासनी गेट, सर्कुलर रोड, चक्की बाजार, नयागंज, कमला बाजार व घंटाघर आदि प्रमुख स्थानों से होती हुई पुनः बाबूलनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा आरती उतारी।

शिव भक्तों ने बताया कि यह पालकी यात्रा पिछले पांच वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। हर वर्ष महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ते हैं और पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेते हैं। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here