तेज़रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

0
11

 

हाथरस। अलीगढ़-आगरा हतीसा बाईपास पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव कोरना थाना मुरसान निवासी 22 वर्षीय वकील खान पुत्र अली मोहम्मद अपने दोस्त 18 वर्षीय गौरव कश्यप पुत्र दिनेश के साथ बाइक से किसी काम से हाथरस की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वकील खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने वकील खान को मृत घोषित कर दिया और घायल गौरव को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि वकील खान की शादी अभी 15 फरवरी को ही हुई थी और घर में शादी की खुशियां भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई थीं। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here