वार्ड संख्या 31 में हाईमास्ट लाइट का नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किया शुभारंभ

0
1

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 31 में हाईमास्ट लाइट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

बताया गया कि राज्य वित्त योजना के अंतर्गत मुरसान गेट चौराहे पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई है, जिससे क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और प्रमुख चौराहों पर चरणबद्ध तरीके से हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं, ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड सभासद बीना जैन, गौरव, धीरज जैन, सुनील, नीरज सोखिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here