सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की हुई मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली में लगाई आग

0
14

 

हाथरस के कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गंगोली के पास सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वीर नगर निवासी 46 वर्षीय दुष्यंत सारस्वत पुत्र बाबूलाल सारस्वत अपने ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत जोतने जा रहे थे, तभी जलेसर की ओर से तेज रफ्तार से आए आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दुष्यंत ट्रैक्टर के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here