हाथरस की बेटी नंदिनी शर्मा बनी सिविल जज, परिवार व शहर में खुशी का माहौल

0
4

 

हाथरस की खाई गली निवासी श्री राम प्रकाश शर्मा (नेताजी चित्र शाला) के परिवार की धेवती तथा श्री अजय शर्मा व श्रीमती मंजू शर्मा की सुपुत्री कुमारी नंदिनी शर्मा ने सिविल जज बनकर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार सहित पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

नंदिनी शर्मा की सफलता पर उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल, दुपट्टा, पगड़ी और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि नंदिनी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हाथरस और समाज के लिए गर्व का विषय है।

लोगों ने बताया कि कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर नंदिनी शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र की बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here