हाथरस के कस्बा सिकंद्राराऊ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा मोहल्ला गौसगंज स्थित पीपल वाली माता मंदिर पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस दौरान प्रखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, रायसिंह यादव को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में साप्ताहिक मिलन के तहत हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
अंत में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने आगामी आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया।









