रूदायन में मां पथवारी की नई प्रतिमा हुई स्थापित, क्षेत्र में निकाली गई प्रभात फेरी

0
5

 

हाथरस जिले के सासनी के गांव रुदायन में मां पथवारी की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह प्रतिष्ठा पुरानी खंडित प्रतिमा के स्थान पर विधि-विधान से संपन्न हुई।

बुधवार को हुए धार्मिक अनुष्ठान में विद्वान आचार्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ कराया। इस दौरान विश्व शांति की कामना के साथ आहुतियां दी गईं।

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व, मां की प्रतिमा को गांव में भ्रमण कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रतिमा का स्वागत किया। गांव में भव्य प्रभात फेरी भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत आरती की गई और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मां पथवारी गांव की रक्षक हैं। पुरानी प्रतिमा खंडित होने के बाद सर्वसम्मति से नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था।

नई प्रतिमा की व्यवस्था प्रशांत पाठक (एडवोकेट) ने की। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से हृदय शंकर पाठक, सुनील कुमार, रवि कुमार, जीतेन्द्र, डांबर सिंह, मनीष कश्यप, राहुल, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, मधु पाठक, माला देवी, साधना पाठक और तारा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here