स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक से ढाई लाख लुटे,पुलिस जांच में जुटी

0
8

 

हाथरस के सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक से करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, टट्टी डांडिया गांव निवासी अमित कुमार, जो कासगंज के मोहनपुरा में “मां अम्बा जन सेवा केंद्र” चलाते हैं, बुधवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर रोजाना की तरह घर लौट रहे थे। उनके पास दिनभर का लेनदेन का करीब ढाई लाख रुपये कैश और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े उपकरण थे।

जैसे ही वह सिकंद्राराऊ क्षेत्र के कला बंबा के पास पहुंचे, पीछे से आ रही स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने असलाह के बल पर उनके साथ मारपीट की और नकदी व उपकरण लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पास में ही पुलिस चौकी होने के बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here