चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, माँ ब्रह्मचारिणी की भक्तों की पूजा,देवी मंदिरों पर भक्तों की उमड़ी भीड़

0
5

 

हाथरस में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आज मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई, जबकि इस दौरान बरसात भी हुई।

शहर के बौहरे वाली देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर, किला गेट स्थित पथवारी मंदिर, रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर, मां तारागढ़ मंदिर और सासनी के पास स्थित कंकाली मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।

श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक किया। देवी मां के भव्य श्रृंगार किए गए और भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर माता के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कई श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान व्रत भी रख रहे हैं। घरों में भी कलश स्थापना कर मां की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था, और उनके बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। भक्तों ने मां से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here