जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) की संगठन समीक्षा बैठक की गई आयोजित

0
17

 

हाथरस के मुरसान स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल सिंह बघेल समेत प्रदेश महासचिव संगठन राजीव चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर और सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया मौजूद रहे।

बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान युवा, छात्र, किसान, पिछड़ा वर्ग, एससी/एसटी और खेलकूद प्रकोष्ठों की गतिविधियों की समीक्षा की गई।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल सिंह बघेल ने कहा कि समीक्षा के आधार पर संगठन की रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।

वहीं प्रदेश महासचिव राजीव चौधरी ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिससे संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन हो सके।

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर ने निर्देश दिए कि हर महीने की 15 तारीख को अनिवार्य रूप से मासिक बैठक आयोजित की जाए। सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी ने 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम सिंह ने की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैठक में मिले निर्देशों को जमीन पर उतारते हुए संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here