बंबा किनारे युवक का शव मिलने से पहले सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

0
9

 

हाथरस। बंबा की पटरी के किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना हसायन क्षेत्र के गांव जरैरा सराय निवासी चोखे लाल का 24 वर्षीय बेटा प्रमोद बीती शाम खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शुरूवार सुबह गांव के पास बंबा की पटरी के किनारे प्रमोद का शव पड़ा मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here