कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकराई, दोनों चालक हुए घायल

0
13

 

सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गढ़िया इकबालपुर के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा 20 मार्च, शुक्रवार को उस समय हुआ जब किया कंपनी की एक कार अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही कार गढ़िया इकबालपुर के नजदीक पहुंची, अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते एयरबैग खुल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों कारों में सवार लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कराया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए एटा रोड पर यातायात बाधित रहा, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here