युवा जोश हाथरस ग्रुप के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष,सदर विधायक, नगर अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका के मनोनीत सभासदों का सम्मान समारोह किया आयोजन

0
12

 

हाथरस। युवा जोश हाथरस ग्रुप द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं नगर पालिका के मनोनीत सभासदों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान युवा जोश ग्रुप हाथरस की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा उन्हें दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

स्वागत समारोह का आयोजन नया गंज स्थित भारत कलर लैब पर किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, मनोनीत सभासद आर.सी. गोला, मनोनीत सभासद सुनीता वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ‘गुड्डू’ सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here