हाथरस। रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत वरिष्ठ समाजसेवी भारतेंदु पाल सिंह सेंगर द्वारा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से अनिल कुमार सिसोदिया को अध्यक्ष चुना गया। वहीं शोभायात्रा के सफल आयोजन हेतु संदीप सिसोदिया को संयोजक तथा जोगेंद्र सिंह सिकरवार, अमित पौरुष, रजत ठाकुर, नरेश प्रधान, भीकम सिंह चौहान सहित अन्य को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिसोदिया (प्रधान, परसारा) द्वारा किया गया। बैठक में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निर्णय लिया गया कि शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा का आयोजन 09 मई 2026 को किया जाएगा। शोभायात्रा तुलसी भवन से प्रारंभ होकर दाऊजी महाराज जी के प्रांगण में समाप्त होगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।









