भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत 251 दिव्यांगों को सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

0
6

 

हाथरस। रविवार को जिला स्टेडियम परिसर में भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस लोकसभा सांसद अनूप प्रधान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उनके साथ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, अपना दल जिला अध्यक्ष रवि सारस्वत, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। साथ ही किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 400 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, जबकि 250 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा अन्य पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें भी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस मौके पर सांसद अनूप प्रधान ने बताया कि दिव्यांगजनों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलाकर करीब ढाई महीने तक सर्वे कर पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया गया, जिसके बाद लगभग 450 दिव्यांग भाई-बहनों को उपकरण उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here