मिशन शक्ति फेज़-5 (द्वितीय चरण)के अंतर्गत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से पुलिस वाहन रैली का किया आयोजन

0
7

 

हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश’ अभियान के तहत संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस से पुलिस वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जनजागरूकता का संदेश दिया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here