हाथरस। जिला कलेक्ट्रेट के निकट बने जिला स्टेडियम में खेल अवस्थापनाओं के जीर्णोद्धार के तहत मल्टीपरपज हॉल/बैडमिंटन हॉल (लागत 151.98 लाख रुपये) का लोकार्पण सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया।
इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स तथा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह ने फीता काटकर हॉल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बैडमिंटन खेलकर हॉल का निरीक्षण भी किया।
सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि इस मल्टीपरपज हॉल के निर्माण से जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, अपना दल के जिलाध्यक्ष, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।









