23 मार्च को सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज हाथरस में 10 बजे से आयोजित होगा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला

0
8

 

हाथरस।विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जिला सेवायोजन कार्यालय हाथरस द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह रोजगार मेला 23 मार्च 2026 को सेठ फूल चन्द बागला पीजी कॉलेज, हाथरस में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।
इस रोजगार मेले में लगभग 45 कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से करीब 1500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, भाग ले सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है।
पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट खोलकर Signup/Login में जाकर Job Seeker विकल्प चुनें, अपनी जानकारी भरें, OTP सत्यापन करें और लॉगिन करके अपनी प्रोफाइल पूरी तरह भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सबमिट और लॉक करें, जिससे उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा अवश्य लाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here