शहर में धूमधाम से निकाली गई गणगौर जी की शोभायात्रा

0
4

 

हाथरस। शहर में गणगौर जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा पिछले 231 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है, जो शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। शोभायात्रा का शुभारंभ कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी के श्री बिहारी जी मंदिर से हुआ।

कांस्यकार समाज के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा का उद्घाटन गोपाल दास, शिवकुमार, मुन्नीलाल, श्यामलाल और परमानंद सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने किया। शोभायात्रा को देखने के लिए शहर की सड़कों पर देर रात तक भारी भीड़ उमड़ी रही। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के अंत में सुसज्जित रथ पर भगवान गणगौर (शिव-पार्वती) विराजमान थे, जिनके दर्शन के लिए श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। परंपरा के अनुसार, पहले दिन की शोभायात्रा ठाकुर बिहारी जी महाराज मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां भक्तों ने भगवान गणगौर की विधिवत आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।

इस अवसर पर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष संजीव पंचपड़िया (संजू), मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, राजकुमार पंचपड़िया, पवन पंचपड़िया, प्रवीण पंचपड़िया, देव पंचपड़िया सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा का भी जोरदार स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here