सपा कार्यकर्ताओं ने राममनोहर लोहिया की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई

0
7

 

हाथरस। सोमवार को तालाब चौराहा स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी सदस्य राम नारायण काके के नेतृत्व में उनकी जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के समाजवादी विचारों, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने आगामी उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने और आम जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करना आवश्यक है। साथ ही हाथरस जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प भी लिया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ. राधेश्याम रजक, मोहम्मद इरशाद शाह, हाजी नवाब हसन, नरेश कुमार दिवाकर, मुकुट बिहारी, श्रीराम यादव, अकील कुरैशी, अनिल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here