दाऊजी गौशाला में बृहद शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन हुआ, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

0
9

 

सासनी के गांव समामई रूहल में स्थित दाऊजी गौशाला के कायाकल्प और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सोमवार की दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। गौशाला परिसर में बृहद शेड निर्माण कार्य का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन जिलाधिकारी अतुल वत्स की प्रेरणा और मुख्य विकास अधिकारी PN दीक्षित के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाथरस विधायक अंजुला माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और सासनी एसडीएम नीरज शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भूमि पूजन की धार्मिक प्रक्रिया पूजा आचार्य पंडित खगेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाई।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ‘गो सेवा – नारायण सेवा’ के संकल्प को दोहराया। प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस नए बृहद शेड के निर्माण से गौवंश को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी PN दीक्षित ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर देते हुए संबंधित ग्राम पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस विकास कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था गांव समामई रूहल को सौंपी गई है, जो विकास खंड सासनी के अंतर्गत इस परियोजना को पूर्ण करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here