भगवान परशुराम रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत बुर्ज वाला कुंआ पर रसिया दंगल का हुआ भव्य आयोजन

0
4

 

हाथरस। भगवान परशुराम रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत बुर्ज वाला कुआं स्थित भगवान परशुराम चौक पर रसिया दंगल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ‘योगा पंडित’ ने दोनों अखाड़ों के उस्तादों व संचालकों का हाथ मिलवाकर किया।

रसिया दंगल में मनोज-विजेंद्र शर्मा अखाड़ा (खिच्चोमल आटे वाले, अटल टाल) और रामवीर सिंह प्रधान अखाड़ा (विप्र चंदो लाला डल्लावरी) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों अखाड़ों के कलाकारों ने अपनी-अपनी शैली, तर्क और सुरों के माध्यम से भगवान परशुराम का भावपूर्ण गुणगान प्रस्तुत किया। रसिया गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा और पूरा माहौल भक्तिमय व रोमांचकारी बना रहा। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायकों ने परिणाम बराबरी पर घोषित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ बसपा नेता एवं आरपीएम ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अरविंद शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडे, गजेंद्र उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रसिया दंगल का संचालन ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा ‘बालू गुरु’ ने प्रभावी ढंग से किया।

इससे पूर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा रथयात्रा में सहयोग देने वाले समाजसेवियों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी बौहरे प्रशांत शर्मा ने किया।

इस अवसर पर संजय शर्मा (बीबीसीएन), जय शर्मा, तरुण शर्मा, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, अमीकांत शर्मा, मदन मोहन गौड़, सत्य प्रकाश रंगीला, डॉ. विकास शर्मा, नरेंद्र तिवारी, अभिषेक ट्रांसपोर्ट, विशाल सारस्वत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here