बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से तीन युवक हुए घायल

0
7

 

हाथरस जनपद के हसायन कोतवाली क्षेत्र में तीन बाइक सवार युवक घायल हो गए। यह घटना बाण अब्दुल्लहईपुर मार्ग पर आशू बाबा मंदिर के पास हुई, जब तीनों युवक हसायन की ओर से बाण अब्दुल्लहईपुर जा रहे थे और अचानक बाइक से गिर गए।

दुर्घटना के बाद खेतों में काम कर रहे मजदूर और किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवकों को सड़क किनारे किया। इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों, मजदूरों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना डायल 112 और 108 एम्बुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन में उपचार के लिए भेजा गया। कुछ समय बाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान आकाश (24 वर्ष, पुत्र प्रवेश कुमार), सेफअली (24 वर्ष, पुत्र जाकिर) और विष्णु (20 वर्ष, पुत्र बनवारी लाल) के रूप में हुई है। ये सभी हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि तीनों नशे की हालत में थे, जिसके कारण वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here