हाथरस नगर के खाती खाना स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो श्रद्धा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद हाथरस के जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष खंडेलवाल ने की और कार्यक्रम का संयोजन कामना शर्मा, जिला संयोजिका मातृशक्ति द्वारा किया गया।
अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, उनके प्रेरणादायक प्रसंगों और समाज में समरसता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही विश्व हिंदू परिषद, दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कनक खंडेलवाल, महक रावत, रेखा खंडेलवाल, डिंपल खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बताया गया कि विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले 15 मार्च से 30 मार्च तक पूरे हाथरस जिले में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राम भक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और उत्साह का केंद्र बना रहा।









