सासनी के कंकाली माता के मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब,दर्शन करने को लगी लंबी कतार

0
7

 

सासनी में चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित प्रसिद्ध मां कंकाली मंदिर में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार सुबह मंदिर के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।

इन कतारों में बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी मां कंकाली के दर्शन के लिए उत्साहित दिखे। पुलिस के जवान और मंदिर समिति के स्वयंसेवक भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। घंटे-घड़ियालों की गूंज और ‘जय माता दी’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकानों पर भी सुबह से ही भारी भीड़ थी। भक्तों ने मां के श्रृंगार के लिए नारियल, चुनरी, धूप-बत्ती और लाल फूल खरीदे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में मत्था टेका और परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं।

यह मंदिर अपनी महिमा के लिए प्रसिद्ध है, जहां प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को भी भक्त दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां दूर-दराज से आने वाले भक्तों का तांता लगा रहता है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here