मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत,शव पोस्टमार्टम भेज पुलिस कार्यवाही में जुटी

0
6

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के तमन्ना गढ़ी में मारपीट की घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अभिलाष पुत्र ओमवीर सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से वाहन चालक था।

जानकारी के अनुसार 16 मार्च की देर रात मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों का एक टूरिस्ट बस चालक से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर हमलावर बस का पीछा करते हुए हाथरस तक आ पहुंचे।

हमलावरों से बचने के लिए बस चालक अपनी बस को गढ़ी तमन्ना क्षेत्र में ले आया। यहां हमलावरों ने बस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इसी दौरान अभिलाष ने साहस दिखाते हुए बस चालक को बचाने का प्रयास किया।

इस पर हमलावरों ने अभिलाष पर भी हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here