ऑपरेशन दहन के अंतर्गत कार्यवाई करते हुए 7 करोड़ 71 लाख 75 हज़ार 885 रुपए के मादक पदार्थों का किया विनष्टीकरण

0
4

 

हाथरस जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथरस पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया।

पुलिस द्वारा मालखानों में लंबे समय से जमा 279 मुकदमों से संबंधित 249 किलो से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया, जिनकी कुल कीमत 7 करोड़ 71 लाख 75 हजार 885 रुपये आंकी गई है।

नष्ट किए गए पदार्थों में स्मैक, हेरोइन, गांजा और चरस जैसे घातक ड्रग्स शामिल थे। यह पूरी प्रक्रिया आगरा स्थित इंसीनेरेटर यूनिट में कड़ी निगरानी और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है, जिससे युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

पुलिस प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here