गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
5

 

हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये घटना मजाक-मजाक में हुई, लेकिन देखते ही देखते ये मजाक जानलेवा साबित हो गया।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले घर के अंदर बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिसकी चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां पिछले दो दिनों से उसका इलाज चल रहा था।

लेकिन आज उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक युवक थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के बरसे गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ।
फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर हथियारों के प्रति लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here